लंदन में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। लंदन के लीसेस्टर स्क्वैयर में एक व्यक्ति ने दो पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला करके उन्हें घायल कर दिया। स्कॉटलैंड यार्ड ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक टेजर गन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने …

लंदन। लंदन के लीसेस्टर स्क्वैयर में एक व्यक्ति ने दो पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला करके उन्हें घायल कर दिया। स्कॉटलैंड यार्ड ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक टेजर गन का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति को आपात कर्मियों पर हमला करने और उन्हें शारीरिक नुकसान पहुंचाने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। टेजर गन अपेक्षाकृत कम घातक हथियार होता है और इससे निकलने वाली लेजर अपने लक्ष्य को कुछ देर के लिए बेहोश कर देती है। पुलिस ने बताया कि यह घटना आतंकवाद से संबंधित नहीं लगती। ऐसा बताया जा रहा है कि सशस्त्र हमलावर ने अधिकारियों पर लीसेस्टर स्क्वैयर के निकट शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार करीब छह बजे हमला किया।

ये भी पढ़ें:- Prince of Wales: विलियम को चार्ल्स से विरासत में मिली इस उपाधि पर छिड़ी बहस, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका