T20 World Cup 2022 : श्रीलंका ने किया टी20 विश्व कप के लिए टीम का ऐलान, चोटिल खिलाड़ी भी हैं स्क्वाड का हिस्सा
नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले 2022 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। हालांकि, कई चोटिल खिलाड़ियों को भी विश्व कप टीम में जगह मिली है। श्रीलंका ने स्टार तेज गेंदबाज दुष्मांता चमीरा और लाहिरू कुमारा को भी 2022 टी20 विश्व कप …
नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले 2022 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। हालांकि, कई चोटिल खिलाड़ियों को भी विश्व कप टीम में जगह मिली है। श्रीलंका ने स्टार तेज गेंदबाज दुष्मांता चमीरा और लाहिरू कुमारा को भी 2022 टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। हालांकि दोनों का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। चमीरा और कुमारा चोट के चलते हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप में भाग लेने से चूक गए हैं।
Here's your ?? squad for the ICC Men's T20 World Cup! ⬇️#RoaringForGlory #T20WorldCup pic.twitter.com/GU7EIl6zOw
— Sri Lanka Cricket ?? (@OfficialSLC) September 16, 2022
2022 टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंकाई टीम : दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणथिलका, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, धनंजया डी सिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा (फिटनेस के अधीन)। लाहिरू कुमारा (फिटनेस के अधीन), दिलशान मदुशंका और प्रमोद मधुशन। वहीं श्रीलंका ने पांच खिलाड़ियों को रिजर्व में रखा है।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: अशेन बंडारा, प्रवीण जयविक्रमा, दिनेश चांदीमल, बिनुरा फर्नांडो और नुवानिडु फर्नांडो।
हाल ही में श्रीलंका ने जीता था एशिया कप
श्रीलंकाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाल ही संपन्न हुए एशिया कप 2022 का खिताब अपने नाम किया था। रविवार (11 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से शिकस्त दी थी। पाकिस्तान को जीत के लिए 171 रनों का टारगेट मिला था। लेकिन, उसकी पूरी टीम 20 ओवर में 147 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका ने कुल छठी बार एशिया कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
ये भी पढ़ें : Sanju Samson IND-A Squad : न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू सैमसन को मिली भारत-ए की कप्तानी, BCCI ने लिया बड़ा फैसला
