यूपी भवन से पकड़ा गया फर्जी आईएएस, दिल्ली पुलिस को मिली सफलता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। खुद को गृह मंत्रालय में कार्यरत बताकर दिल्ली के यूपी भवन में रूम बुक करने वाले फर्जी आईएस को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्त में लिया। यूपी भवन के व्यवस्था अधिकारी को उस पर शक हुआ तो उसने फौरन पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने यूपी भवन के कमरा नंबर …

अमृत विचार, लखनऊ। खुद को गृह मंत्रालय में कार्यरत बताकर दिल्ली के यूपी भवन में रूम बुक करने वाले फर्जी आईएस को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्त में लिया। यूपी भवन के व्यवस्था अधिकारी को उस पर शक हुआ तो उसने फौरन पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने यूपी भवन के कमरा नंबर 118 में पहुंचकर पूछताछ की तो जालसाज हड़बड़ा गया। सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस को मिले दस्तावेज के आधार यह बात सामने आई कि जालसाज ने आकाश कुमार सिन्हा के नाम से यूपी भवन का कमरा बुक किया था। इसके लिए जालसाज ने अपने नाम का फर्जी लेटर पैड जारी किया था।

यूपी भवन में एक रात ठहरने के लिए लेटर पैड लिखकर व्यवस्था अधिकारी यूपी सदन को पत्र भेजा था। बैहरहाल, दिल्ली पुलिस पकड़े गए जालसाज से पूछताछ करने में जुटी है। उसके खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाने और सरकारी सेवा का उपयोग करने का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ: आईएएस का रिश्तेदार बता 1.76 करोड़ ठगा, ऐसे हुआ खुलासा, केस दर्ज

संबंधित समाचार