हीरो मोटोकॉर्प इलेक्ट्रिक वाहन खंड में उतरने को तैयार, अगले महीने पेश करेगी पहला मॉडल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अगले महीने घरेलू बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही कंपनी बिजलीचालित वाहन बाजार में भी उतर जाएगी। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में सात अक्टूबर, 2022 को अपने ‘विडा’ ब्रांड के …

नई दिल्ली देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अगले महीने घरेलू बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही कंपनी बिजलीचालित वाहन बाजार में भी उतर जाएगी।

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में सात अक्टूबर, 2022 को अपने ‘विडा’ ब्रांड के तहत एक कार्यक्रम की जानकारी दी है। कंपनी के जयपुर, राजस्थान में होने वाले कार्यक्रम में डीलरों, निवेशकों और वैश्विक वितरकों को आमंत्रित किया गया है।

उद्योग सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में कंपनी अपना पहला ईवी उत्पाद पेश करेगी। हीरो मोटोकॉर्प ने इस साल मार्च में कहा था कि उसने अपने इलेक्ट्रिक वाहन सहित पर्यावरण, सामाजिक और संचालन (ईएसजी) समाधानों पर 10,000 से अधिक उद्यमियों की मदद के लिए 10 करोड़ डॉलर (लगभग 760 करोड़ रुपये) का वैश्विक कोष तैयार किया है। हीरो मोटोकॉर्प अपने विडा ब्रांड के तहत उभरते हुए उभरते परिवहन समाधान पेश करने की योजना बना रही है।

ये भी पढ़ें- नंबर सेव किए बिना WhatsApp पर किसी को भी भेजें मैसेज, देखिए ये ट्रिक्स

संबंधित समाचार