मध्यप्रदेश: पोहा फैक्ट्री में लगी आग, 3 महिला मजदूर की जलने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन की एक पोहा फैक्ट्री में आज शाम अचानक आग लगने से 3 महिला मजदूर की मौत हो गई और कुछ अन्य मजदूर गंभीर घायल हो गए। दमकल सूत्रों ने बताया कि नागझिरी स्थित पोहा फैक्ट्री में शाम को अचानक आग लग गई। इससे फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर झुलस गए …

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन की एक पोहा फैक्ट्री में आज शाम अचानक आग लगने से 3 महिला मजदूर की मौत हो गई और कुछ अन्य मजदूर गंभीर घायल हो गए। दमकल सूत्रों ने बताया कि नागझिरी स्थित पोहा फैक्ट्री में शाम को अचानक आग लग गई।

इससे फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर झुलस गए और मौके पर ही महिलाओं की मौत हो गई। आग पर काबू पा पा लिया गया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार मौके पर पहुंच गये।

यह भी पढ़ें- सीबीआई और ईडी से पूरे देश को डरा रही केंद्र सरकार- सीएम केजरीवाल

संबंधित समाचार