आज का राशिफल: 03 जुलाई 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज थोड़ा सा उदास महसूस कर सकते हैं। धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।ट वृष- अविवाहित को आज विवाह के प्रस्ताव आएंगे। व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छा …

मेष- आज थोड़ा सा उदास महसूस कर सकते हैं। धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।ट

वृष- अविवाहित को आज विवाह के प्रस्ताव आएंगे। व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होगा। धन प्राप्ति या आर्थिक सहायता के संकेत हैं।

मिथुन- आज अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। विपक्षी लोग आपको निशाना बनाने का प्रयास करेंगे।

कर्क- व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। निवेश श्रेष्ठ रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

सिंह- संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। घर पर कुछ अतिरिक्त निर्माण कार्य होगा। पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

कन्या- आज आपका कोई नया मित्र बन सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। बाहरी भोजन करने से बचें। पुराने मित्र से संपर्क बनेगा।

तुला- आज छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाये रखेगा। धैर्य बनाए रखें और अपना कार्य चालू रखें। बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।

वृश्चिक- आज आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आज कार्यक्रम रद्द करके घर पर ही रहेंगे। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है। आपको पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु- आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें। यात्रा पर जाते समय सावधान रहें।

मकर- आज मुश्किल की घड़ी में किया गया निवेश सहायता प्रदान करने वाला होगा। परंतु अथक परिश्रम करने से बचें स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं दिखती।

कुंभ- आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

मीन- आज बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।