मेरठ: पूर्व राज्य मंत्री को धमकी देने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार ब्यूरो/ मेरठ/लखनऊ। मेरठ के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुनील भराला को धमकी देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जिस फोन से पूर्व मंत्री को धमकी दी थी पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार मेरठ के …

अमृत विचार ब्यूरो/ मेरठ/लखनऊ। मेरठ के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुनील भराला को धमकी देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जिस फोन से पूर्व मंत्री को धमकी दी थी पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार मेरठ के भराला गांव निवासी पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला को एक व्यक्ति ने परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय पूर्व राज्य मंत्री मथुरा से मेरठ लौट रहे थे। एसएसपी से शिकायत के बाद दौराला पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने गाजियाबाद से फोन पर धमकी दी थी। धमकी देने की साजिश दिल्ली के बाटला हाउस में रची गई थी। मामले में पुलिस ने रिहान अली और कासिफ खान को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जबकि, अतीब ठाकुर को मेरठ से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी अतीब ठाकुर के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर : रोडवेज के आरएम पर बस चढ़ाने वाला आरोपी चालक गिरफ्तार

संबंधित समाचार