उत्तराखंड: शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या के खिलाफ साजिश में पंजाब की महिला नैनीताल से गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंडया के खिलाफ षड़यंत्र रचकर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने के मामले में पुलिस ने फरार चल रही पंजाब की एक महिला को नैनीताल से गिरफ्तार किया है। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी थी। उसे नैनीताल से गिरफ्तार …

हरिद्वार, अमृत विचार। शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंडया के खिलाफ षड़यंत्र रचकर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने के मामले में पुलिस ने फरार चल रही पंजाब की एक महिला को नैनीताल से गिरफ्तार किया है। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी थी। उसे नैनीताल से गिरफ्तार कर बीती रात हरिद्वार लाया गया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला।

पुलिस के मुताबिक, साल 2020 में शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंडया और उनकी पत्नी शैल बाला के खिलाफ छत्तीसगढ़ की एक युवती ने दिल्ली के विवेक विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें शांतिकुंज के ही कुछ पूर्व सेवादारों का षड़यंत्र सामने आया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी मनमोहन के अलावा हरगोविंद, तोषण साहू और तीन दिन पहले चन्द्रकला साहू को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि श्री गुरूराम दास नगर, पटियाला पंजाब निवासी सुनीता शर्मा पत्नी संजीव शर्मा फरार चल रही थी।

संबंधित समाचार