हरदोई: 36 घंटे बाद गंगा नदी से बरामद हुआ युवती का शव, भाई के सामने गुरुवार को बहन ने लगाई थी छलांग
हरदोई। भाई की आंखों के सामने गंगा नदी में छलांग लगाने वाली उसकी बहन का शव शनिवार को गोताखोरों ने 36 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 10 किमी दूर से बरामद किया है। एसएचओ अरवल छोटेलाल ने बताया है कि शव बरामद कर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। आखिर युवती ने ऐसा कदम किस …
हरदोई। भाई की आंखों के सामने गंगा नदी में छलांग लगाने वाली उसकी बहन का शव शनिवार को गोताखोरों ने 36 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 10 किमी दूर से बरामद किया है। एसएचओ अरवल छोटेलाल ने बताया है कि शव बरामद कर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। आखिर युवती ने ऐसा कदम किस मजबूरी में उठाया ? उसकी जांच की जा रही है।
बताते चलें कि गुरुवार को अरवल थाने के तेरा पुरसौली निवासी अज़ीज़ुद्दीन की पुत्री नूरजहां दवा लेने की बात कह कर घर से निकली थी। उसने गंगा नदी के कुसुमखोर पुल पर पहुंच कर घर वालों को फोन पर अपनी मंशा बताई। नूरजहां की मंशा जान कर उसके घर वाले हड़बड़ा गए। नूरजहां का भाई अपनी बहन को बचाने दौड़ा, जैसे ही वह कुसुमखोर पुल पर पहुंचा,तभी नूरजहां ने उसके सामने ही नदी में छलांग लगा दी। इसका पता होते ही इलाकाई पुलिस वहां पहुंची।
उसने युवती को तलाशने के लिए गोताखोरों को लगाया। 36 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार को वहां से 10 किमी दूर लालपुर गांव के पास से नूरजहां का शव बरामद कर लिया है। इस बारे में एसएचओ अरवल छोटेलाल का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। नूरजहां ने किस वजह से इस तरह का कदम उठाया ? इसी पर जांच की जा रही है। घर और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: गंगा नदी में हुक्का पीने व नॉनवेज खाने पर दो आरोपी गिरफ्तार
