रायबरेली: मंदिर के सामने युवक ने जलाया तिरंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायबरेली। एक युवक ने मंदिर के सामने खड़ा होकर राष्ट्रीय ध्वज जला दिया। घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में खासा आक्रोश है। मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का है।मूल रूप से भदोखर थाना क्षेत्र गांव सरायदामू मजरे भांव निवासी …
रायबरेली। एक युवक ने मंदिर के सामने खड़ा होकर राष्ट्रीय ध्वज जला दिया। घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में खासा आक्रोश है। मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का है।मूल रूप से भदोखर थाना क्षेत्र गांव सरायदामू मजरे भांव निवासी युवक नरेंद्र सैनी शिवगढ़ के जगदीशपुर गांव में रह रहा है। उसने गांव के मन्दिर के सामने राष्ट्रीय ध्वज को हाथ में लेकर जलाया था।
इस घटना का किसी ने विडियो बनाया और उसे इंटरनेट मिडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी महकमे में हफकंप मच गया। तत्काल एसपी अलोक प्रियदर्शी ने शिवगढ़ थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिए। उसके बाद पुलिस ने युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में बहुत नाराजगी है। पुलिस ने युवक के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा कायम करके जेल भेजा है।
भोलेनाथ का लगाया जयकारा
वायरल वीडियो में युवक हाथ में तिरंगा लिए है। जिनमें आग लगी हुई है। युवक तिरंगा जलाते हुए कहता है कि जय भोलेनाथ, मैं बताऊंगा कि भारत कैसे बनता है विश्वगुरु। युवक की बात सुनकर उसकी मानसिक स्थित का अंदाजा लगाया जा सकता है। लोगों का कहना है कि वह कुंठित लग रहा है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: 36 घंटे बाद गंगा नदी से बरामद हुआ युवती का शव, भाई के सामने गुरुवार को बहन ने लगाई थी छलांग
