दुर्गा नगर में युवती से छेड़छाड़, मुकदमे के बजाय समझौता करा रही पुलिस
बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र के दुर्गानगर मोहल्ले में एक युवती के साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहकर टरका दिया। इसके बाद आरोपी पक्ष पुलिस से मिलकर पीड़िता और उसके परिजनों पर समझौते का दबाव …
बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र के दुर्गानगर मोहल्ले में एक युवती के साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहकर टरका दिया। इसके बाद आरोपी पक्ष पुलिस से मिलकर पीड़िता और उसके परिजनों पर समझौते का दबाव बनाता रहा। थाने में काफी देर तक पंचायत जुटी रही।
दुर्गानगर में रहने वाली युवती ने बताया कि मोहल्ले का एक युवक उससे आए दिन छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर युवक के परिजन भड़क गए और गाली गलौच करने लगी। परेशान होकर युवती ने आरोपी के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बताते हैं कि आरोपी युवक का संबंधी पुलिस में है। जिस कारण पुलिस समझौते का दबाव बना रही है और युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस बात को लेकर लड़की पक्ष काफी देर तक हंगामा काटता रहा।
यहां तक की युवती ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कह दी। इससे पहले मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचता। पुलिस ने युवक पक्ष को थाने में बुला लिया। काफी देकर थाने में पंचायत जुटी रही। युवती के परिजनों का कहना है कि युवक आए दिन परेशान करता है। यदि निस्तारण न हुआ तो वे एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करेंगे।
