अमरोहा : भाजपाइयों ने केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार (अमरोहा),हसनपुर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूमधाम के साथ सेवा सप्ताह के रूप में मनाया। शनिवार को नगर के बाईपास मार्ग स्थित विधायक आवास पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा …

अमृत विचार (अमरोहा),हसनपुर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूमधाम के साथ सेवा सप्ताह के रूप में मनाया। शनिवार को नगर के बाईपास मार्ग स्थित विधायक आवास पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में मोदी जी के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक द्वारा फीता काटकर किया गया।

विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 8 साल की सरकार ने जितना विकास कार्य पूरे देश में किया है।उतना कार्य पिछले 60 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा नहीं किया गया। मोदी जी ने आज भारत का सम्मान पूरे विश्व में कराने का काम किया है। ऐसे प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हम भगवान से उनकी दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल,राजपाल सैनी,पूर्व चेयरमैन कालू उर्फ राकेश बंसल,मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा,हेमराज सैनी,मनोज कुमार शर्मा,अंकुर अग्रवाल,पंकज भटनागर, सचिन गुप्ता,संदीप गुप्ता,अर्पण गुप्ता, पवन सैनी,राहुल सैनी,राजू राणा,उषा शर्मा,उमा नागर,आम्रपाली गुर्जर, सुषमा त्यागी,रामा यादव,ज्योति, सोनिया प्रजापति,राजेश सैनी,कविता सैनी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ‘विकास प्रदर्शनी से मिलेगी बेहतर करने की राह’

संबंधित समाचार