हरदोई: हिंदू लड़की पर शादी करने का दबाव बना रहा है दूसरे समुदाय का दबंग युवक, परिजनों में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। योगी राज में भी दबंगों के हौसले बुलंद हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सूबे के हरदोई जिले से सामने आया है जहां एक दूसरे समुदाय का दबंग युवक एक हिंदू लड़की पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। आरोपी युवक ने घर में घुसकर युवती की अस्मत लूटने का प्रयास किया। …

हरदोई। योगी राज में भी दबंगों के हौसले बुलंद हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सूबे के हरदोई जिले से सामने आया है जहां एक दूसरे समुदाय का दबंग युवक एक हिंदू लड़की पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। आरोपी युवक ने घर में घुसकर युवती की अस्मत लूटने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपी द्वारा युवती व उसके परिजनों की हत्या की धमकी दिए जाने से पूरा परिवार खौफजदा है।

बताते हैं कि 13 सितंबर की शाम को शहर के मोहल्ला कौशलपुरी में एक व्यक्ति घर के मोमिनाबाद निवासी मेहताब वहां पहुंच गया। उसने युवती का हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोपी युवती को कमरे में खींच ले गया तथा उसकी भाभी पल्लवी पत्नी सूरज व एक अन्य बालिका को घर से भाग जाने को कहा। इस बीच भाभी पड़ोसियों को बुला लाई।

उसके बाद आरोपी गाली-गलौज और जानमाल की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। पीड़ित युवती का पिता जब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गया तब पुलिस इधर-उधर के बहाने बनाकर उसे टालने लगी जब उसने पुलिस अधीक्षक के यहां जाने की बात कही तब पुलिस ने युवती की तहरीर पर मेहताब के खिलाफ धारा 354/323/504/506 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व पीड़ित युवती के भाई की शादी थी उसमें किराए पर एक वाहन आया था जिसे मेरा चला रहा था। इसी दौरान लड़की से मेहताब की मुलाकात हो गई और अक्सर फोन पर बातचीत होने लगी । इधर कुछ दिनों से लड़की ने मेहताब से बात करना बंद कर दिया इसी बात से मेहताब बौखलाया हुआ था। वह बार-बार लड़की से फोन पर बात करने का दबाव डाल रहा था लेकिन लड़की बात नहीं कर रही थी यही नहीं आरोपी लड़की से शादी करने का दबाव भी बना रहा है।

इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। उसके घर दूसरे समुदाय के लोग धमकियां दे रहे हैं तथा मेहताब से शादी करने का दबाव डाल रहे हैं। मेहताब द्वारा युवती व परिजनों की हत्या की धमकी से पूरा परिवार सहमा हुआ है फिलहाल दिनदहाड़े बीच शहर में ही हुई इस घटना से भयमुक्त समाज की पोल खुल रही है ।

वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं। जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता पीड़ित परिवार के घर गए तथा उसे पूरी सुरक्षा देने का आश्वासन दिलाते हुए जिला प्रशासन से पीड़ितों के खिलाफ कड़ी से कार्रवाई कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:-जौनपुर : शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर आरोपी हुआ फरार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव