पीलीभीत: बफरजोन में मछली का कर रह थे शिकार, दो दबोचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/कलीनगर, अमृत विचार। बराही रेंज में अवैध रूप से मछलियों के शिकार पर रोक नहीं लग पा रहा है। आए दिन लोग जंगल के बफरजोन में शिकार कर रहे हैं। इस तरह की जानकारी होने पर जब एसडीओ ने छापा मारा तो दो लोगों को शिकार करते पकड़ लिया। जाल सहित दोनों को रेंजर के …

पीलीभीत/कलीनगर, अमृत विचार। बराही रेंज में अवैध रूप से मछलियों के शिकार पर रोक नहीं लग पा रहा है। आए दिन लोग जंगल के बफरजोन में शिकार कर रहे हैं। इस तरह की जानकारी होने पर जब एसडीओ ने छापा मारा तो दो लोगों को शिकार करते पकड़ लिया। जाल सहित दोनों को रेंजर के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों से जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज नेपाल सीमा से लगी हुई है। यहां पर मिलीभगत के चलते शिकार के साथ ही अन्य कामों को अंजाम दिया जाता है। इसमें सबसे अधिक मछली का शिकार कराया जाता है। अभी हाल में ही सूचना पर भारी मात्रा में कच्ची शराब की भट्टी भी बरामद हुई थी। अब एक बार फिर से जब शिकारी सक्रिय हुए तो अधिकारी भी कार्रवाई के लिए दौड़ लगाने लगे हैं।

अवैध शिकार और शराब को लेकर गश्त की जा रही है। गश्त के दौरान ही एसडीओ पूरनपुर विमल कुमार को सूचना मिली कि बफरजोन में कुछ लोग मछली का शिकार कर रहे हैं। सूचना पर जब छापा मारा तो दो लोगों को पकड़ लिया। दोनों को मय जाल के रेंज कार्यालय लाकर रेंजर के सुपुर्द कर दिया गया। रेंजर ने पकड़े गए आरोपी राहुल कुमार और अनिल कुमार से जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया। दोनों को चेतावनी दी गई है।

सूचना पर जब छापा मारा गया तो दो लोगों को बफरजोन में शिकार करते पकड़ लिया गया। दोनों को रेंजर के हवाले कर दिया गया। रेंजर की ओर से जुर्माना वसूल किया गया है—विमल कुमार, एसडीओ पूरनपुर।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: प्रेमिका से मिलने आए लखीमपुर खीरी के प्रेमी को मारी गोली, युवक बरेली के अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार