बरेली: उर्स में शिरकत करने के लिए अपने साथ महिलाओं और बच्चों को ना लाएं- मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा है कि उर्से रजवी में इस साल बड़ी तादाद में पूरे भारत से लोग आ रहें हैं। हर साल उर्स के पोस्टरों में मजार पर औरतों की हाजरी के संबंध में स्पष्ट तौर पर छाप कर मना किया जाता है, मगर इसके बावजूद …

बरेली, अमृत विचार। मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा है कि उर्से रजवी में इस साल बड़ी तादाद में पूरे भारत से लोग आ रहें हैं। हर साल उर्स के पोस्टरों में मजार पर औरतों की हाजरी के संबंध में स्पष्ट तौर पर छाप कर मना किया जाता है, मगर इसके बावजूद भी महिलाएं नहीं मानती हैं। आला हजरत की अकीदत और मुहब्ब्त में दूर दराज से चली आती हैं। इसलिए इस बार महिलाओं और छोटे बच्चों को उर्स में ना आने के लिए सख्ती से कहा गया है। हम दरगाह आला हजरत के सज्जादा नशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी द्वारा लिए गए निर्णय का समर्थन करते हैं।

वहीं मौलाना ने आगे कहा कि दरगाहों पर महिलाओं की हाजरी के संबंध में आला हजरत ने अपने फतवे में नाजायज लिखा है, इसलिए आने वाले तमाम जायरीन से गुजारिश करते हैं कि उर्स में शिरकत करने के लिए अपने साथ महिलाओं और बच्चों को ना लाएं, क्योंकि बहुत ज्यादा भीड़ होने की वजह से असुविधा हो सकती है।

ये भी पढ़ें- बरेली: पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ब्लड डोनेट कार्यक्रम का आयोजन, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

 

संबंधित समाचार