चेहल्लुम :480 किमी पैदल सफर तयकर राजधानी पहुंचे हुसैन के चाहने वाले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। कर्बला के मैदान में 72 साथियों के साथ शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन की याद में दो अजादारों ने नजफ आलिया हिंद कर्बला से लखनऊ तक 480 किमी का पैदल सफर तय किया। राजधानी के मुफ्तीगंज निवासी चिकन कपड़ा व्यापारी फिरोज हैदर व उनके साथी अकील हुसैन शनिवार को 480 किमी का …

अमृत विचार, लखनऊ। कर्बला के मैदान में 72 साथियों के साथ शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन की याद में दो अजादारों ने नजफ आलिया हिंद कर्बला से लखनऊ तक 480 किमी का पैदल सफर तय किया।

राजधानी के मुफ्तीगंज निवासी चिकन कपड़ा व्यापारी फिरोज हैदर व उनके साथी अकील हुसैन शनिवार को 480 किमी का पैदल सफर तयकर दुबग्गा स्थित अलमास लॉन में पहुंचे। अजादार फिरोज हैदर के मुताबिक, 05 सितम्बर को अकील हुसैन के साथ 480 किलोमीटर का लंबा पैदल सफर ए इश्क शुरू किया और वो नगीना, धामपुर, साहस पुर, कांख, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, गौरी खालसा ,संडीला ,मलिहाबाद होते हुए आज सुबह लखनऊ पहुंचे हैं।

फिरोज हैदर ने बताया कि पैदल सफर तय करने का उनका मकसद हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के अमन के पैगाम को दुनिया तक पहुंचाना है। बताया कि पैदल यात्रा के दौरान कई अजादारों ने उनका स्वागत किया। इस सफर में उनके साथी अकील के पैरों में छाले पड़ गए लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और दिनरात चलते रहे। अजादारों ने बताया कि 480 किमी पैदल सफर करना आसान नहीं था मगर इमाम हुसैन की मोहब्बत ने उनके सफर का आसान बना दिया। सुबह होते ही वो पैदल सफर शुरू करते और रात होने पर किसी ढाबे पर थोड़ा आराम करते। उन्होंने बताया कि इस सफर से इंसानियत और अमन के पैगाम को पूरी दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश की है।

अजादार फिरोज हैदर ने बताया कि वह मातमी अंजुमन गुलजार-ए-पंजतन के संयुक्त सचिव हैं। रविवार को वह छोटे इमामबाड़े से अपनी अंजुमन के लोगों के साथ नाजिम साहब के इमामबाड़े पहुंचेंगे। जहां से वह चेहल्लुम के जुलूस के साथ कर्बला तालकटोरा तक पैदल जाकर अपना सफर ए इश्क पूरा करेंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोग अपने बच्चों को तालीम जरूर दिलाएं। तालीम की रोशनी में बच्चे आगे बढ़कर अमन भाईचारे के पैगाम को दूर तक पहुंचाएं और देश की तरक्की और खुशहाली के लिए काम करें।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : 10वीं मोहर्रम पर पुराने शहर से निकेलगा जुलूस, बंद रहेंगे यह रास्ते….जानें

संबंधित समाचार