लखीमपुर-खीरी: भीरा कांड में लापरवाही मिलने पर एसपी ने हल्का दरोगा को किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना भीरा क्षेत्र में युवती की मौत के मामले में एसपी संजीव सुमन ने लापरवाही मिलने पर हल्का दरोगा सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच एएसपी को सौंपी है। उधर तीन डॉक्टरों के पैनल से हुए वीडियोग्राफी के बीच हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना भीरा क्षेत्र में युवती की मौत के मामले में एसपी संजीव सुमन ने लापरवाही मिलने पर हल्का दरोगा सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच एएसपी को सौंपी है। उधर तीन डॉक्टरों के पैनल से हुए वीडियोग्राफी के बीच हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है।

हालांकि शव पर चोटों के छह निशान पाए गए हैं। डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित कर पुलिस को सौंपा है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई है। बिसरा जांच और स्लाइड को पुलिस जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने की तैयारी कर रही है।

थाना भीरा क्षेत्र के एक गांव में 12 सितंबर को दूसरे समुदाय के सलीमुद्दीन पुत्र लियाकुतद्दीन व आसिफ पुत्र छोटे अली ने दुष्कर्म में असफल रहने पर 18 वर्षीय युवती और उसकी मां की जमकर पिटाई कर दी थी। किशोरी को हंसिया मारकर घायल कर दिया था। सीएचसी बिजुआ में युवती की शुक्रवार की शाम करीब सात बजे मौत हो गई थी।

ग्रामीणों के हंगामा करने पर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एसपी ने बड़ी मुश्किल से लोगों को शांत कराया था और देर रात शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा था। रात भर पुलिस का पोस्टमार्टम हाउस पर पहरा रहा। पोस्टमार्टम होने से पहले ही एएसपी अरुण कुमार सिंह भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक सदर चंद्रशेखर सिंह सहित भारी पुलिस बल पहले से ही मौजूद रहा।

पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पैनल में एक महिला डॉक्टर भी शामिल थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। जिस पर डॉक्टर ने बिसरा सुरक्षित किया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर पुलिस को सौंपी है। बिसरा और स्लाइड को परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजे जाने के लिए पुलिस ने कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।

उधर, एसपी संजीव सुमन ने पीड़ित मां व परिजनों द्वारा सही धाराओं में मुकदमा नहीं लिखने का आरोप लगाने और प्रथम दृष्टया विवेचना में लापरवाही बरतने पर हल्का दरोगा सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है। एसपी ने पूरे मामले की जांच एएसपी अरुण कुमार को सौंपी है।

उधर पूर्व एमएलसी शशांक यादव के साथ सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी, अजय सिंह आदि पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा और पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया।

सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ हैं।  दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ीं हैं। सपा प्रतिनिधि ने थाना निघासन और भीरा क्षेत्र में हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: दुष्कर्म में हुए असफल तो मां-बेटी को पीटा, घायल युवती की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता