निघासन कांड: एसपी ने जिला स्तरीय एसआईटी का किया गठन, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, निघासन-खीरी। निघासन में दो नाबालिग बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में शुक्रवार की देर रात एसपी संजीव सुमन ने जिला स्तरीय एसआईटी टीम गठित की है। टीम ने निघासन कांड मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को टीम ने घटना को लेकर साक्ष्य कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। एसआईटी दस …

अमृत विचार, निघासन-खीरी। निघासन में दो नाबालिग बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में शुक्रवार की देर रात एसपी संजीव सुमन ने जिला स्तरीय एसआईटी टीम गठित की है। टीम ने निघासन कांड मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को टीम ने घटना को लेकर साक्ष्य कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। एसआईटी दस दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल करने की कोशिश कर रही है।

थाना निघासन क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम दूसरे समुदाय के पड़ोसी गांव में रहने वाले जुनैद और सोहेल दो सगी नाबालिग बहनों को बाइक से अगवा कर ले गए थे। गांव के उत्तर खेत में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया था। बहनों ने जब विरोध किया और शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई की थी और गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में अपने अन्य तीन साथियों को बुलाकर दोनों शव दुपट्टे से खैर के पेड़ से लटका दिए थे।

दोनों के शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश पनप गया था। घटना के बाद लोगों ने जमकर बवाल हुआ। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों के विरोध के चलते पुलिस को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी। पुलिस ने इस घटना में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया था।

एसपी ने विवेचना में तेजी लाने और दस दिनों के भीतर आरोप पत्र अदालत में दाखिल करने के लिए शुक्रवार की शाम मामले में जिला स्तरीय एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी में का नेतृत्व सीअो निघासन संजय नाथ तिवारी करेंगे। टीम में दो इंस्पेक्टर, एक महिला सब इंस्पेक्टर और तीन सब इंस्पेक्टर भी शामिल किए हैं। जनपद स्तर पर गठित एसआईटी ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसआईटी ने घटना स्थल पर जाकर दोबारा जांच की। जिस रास्ते से युवक दोनों सगी बहनों को लेकर आए थे।

उसे भी देखा। टीम ने साक्ष्य संकलन तेज कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके अलावा उनकी संपत्तियों की भी राजस्व विभाग के साथ मिलकर जांच कर रही है। माना जा रहा है कि गैंगस्टर की कार्रवाई करने के बाद अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चला सकती है।

मृतक दोनों बहनों, आरोपियों के कपड़े और खबन को डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया है। सीअो निघासन संजय नाथ तिवारी ने बताया कि एसआईटी मामले की जांच कर रही है। जांच के बावत वह अभी कुछ नहीं बता सकते हैं। टीम जल्द ही अपनी जांच पूरी कर आरोप पत्र अदालत में दाखिल करेगी और प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को सजा दिलाएगी।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: हर दिन आबरू पर हो रहा वार, संवेदनहीन बनी पुलिस, वारदातों से दहल उठे लोग

संबंधित समाचार