मथुरा: हलवाईयों के आग्रह पर काठिया बाबा यात्रा ने किया प्रसाद ग्रहण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा/कोसीकलां, अमृत विचार। सैकड़ों वर्ष पुरानी काठिया बाबा ब्रज चौरासी कोस पैदल यात्रा में शामिल साधू-सन्तों को नगर के हलवाईयों ने निमंत्रण पर थाना रोड स्थित गयालाल स्मृति भवन पहुंची। जहां साधु संतों ने प्रसाद ग्रहण कर नगरवासियों को खुशहाली का आशीष दिया। काठिया बाबा ब्रज चौरासी कोष पैदल यात्रा नगर में दो दिनों के …

मथुरा/कोसीकलां, अमृत विचार। सैकड़ों वर्ष पुरानी काठिया बाबा ब्रज चौरासी कोस पैदल यात्रा में शामिल साधू-सन्तों को नगर के हलवाईयों ने निमंत्रण पर थाना रोड स्थित गयालाल स्मृति भवन पहुंची। जहां साधु संतों ने प्रसाद ग्रहण कर नगरवासियों को खुशहाली का आशीष दिया।

काठिया बाबा ब्रज चौरासी कोष पैदल यात्रा नगर में दो दिनों के लिए पड़ाव पर है। पहले दिन बाजार के हलवाईओं द्वारा सभी के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। शनिवार को सायं चार बजे यात्रा अपने पड़ाव स्थल रामलीला मैदान से काठिया बाबा के निर्देशन में राया से आई नफीरी की धुनों पर नाचते गाते व अखाडेबाजी करते हुए निकली।

नगर भ्रमण के दौरान नगरवासियों ने काठिया बाबा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। लोगों ने काठिया बावा (रासबिहारी दास) तथा साधू-संतो का आशीर्वाद लिया। नगर वासियों ने साधू सन्तो को सुबह के समय बाल भोग, फल, आदि भेंट किया। शोभयात्रा रामलीला मैदान से भरत मिलाप चैक, मैन बाजार होते हुए गयालाल ट्रस्ट पर पहुंची।

यात्रा सुबह पैगांव के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान रामकिशन फालैनिया, भगवान दास, भगवत भगतजी, गिर्राज, किरोडी अग्रवाल, वेद शर्मा, सुरेश शर्मा, अकित, पंकज फालैनिया, पिन्टू नेता, अशोक बठैनिया, पदम हलवाई आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- मथुरा: भरत मिलाप मेले के कैलेंडर का हुआ विमोचन, राम बारात में प्रथम झांकी को मिलेगा 21 हजार का पुरस्कार

संबंधित समाचार