मथुरा: पीएम मोदी के जन्मदिन पर संग्रहालय में लगी प्रदर्शनी, मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने किया शुभारंभ
मथुरा, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदार दास मोदी के जन्मदिन पर सूचना विभाग एवं राजकीय संग्रहालय द्वारा संग्रहालय में प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह तथा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस …
मथुरा, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदार दास मोदी के जन्मदिन पर सूचना विभाग एवं राजकीय संग्रहालय द्वारा संग्रहालय में प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह तथा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृतियों से हमें प्रेरणा मिलती है। उनके नेतृत्व में देश को नई दिशा मिली है और देश समृद्ध शक्तिशाली के रूप में उभर कर आया है। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। सभी को उनसे प्रेरणा लेना चाहिए।
मथुरा में यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय @narendramodi जी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया एवं कार्यक्रम को सम्बोधित किया।समारोह में केक काटकर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया । pic.twitter.com/JqYkMWXp0L
— Laxmi N Chaudhary (@ncbjp_laxmi) September 17, 2022
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देशन में जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनपद के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी 17 सितंबर से 23 सितंबर तक लगाई जाएगी। इसमें आम जनमानस केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के साथ ही महत्वपूर्ण दी जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन उप निदेशक संग्रहालय यशवन्त सिंह राठौर ने किया इ,स दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा समेत भाजपा के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे के दोषियों की सजा दिलाने को नौवें दिन भी जारी रहा धरना
