रायबरेली: अराजक तत्वों ने मैदान में लगी गांधी प्रतिमा तोड़ी, मचा हड़कंप
रायबरेली। बछरावां के मैदान में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बछरावां कस्बे के मैदान में राष्ट्रपिता की एक आदमकद प्रतिमा स्थापित है। शनिवार को शरारती तत्वों ने …
रायबरेली। बछरावां के मैदान में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
बछरावां कस्बे के मैदान में राष्ट्रपिता की एक आदमकद प्रतिमा स्थापित है। शनिवार को शरारती तत्वों ने बापू की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। काफी देर बाद स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखी तो खंडित प्रतिमा का वीडियो बनाकर इंटरनेट मिडिया के वायरल कर दिया। खंडित प्रतिमा का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अमले के हड़कंप मच गया।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मैदान के आसपास रहने वालों लोगों से पूछताछ किया है। किंतु यह कृत्य किसने किया , इसका पता नहीं चल पाया है। एसपी अलोक प्रियदर्शी के सीओ मजरंजगंज को मामले की जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है। सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षक किया है।
यह भी पढ़ें-इंडो-यूरोपीय शैली से रामपुर को संजाने वाले नवाब हामिद अली खां की प्रतिमा क्षतिग्रस्त
