उप्र में चल रहा है गुंडाराज, बदमाशों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई: राहुल-प्रियंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में गुंडा राज है और वहां पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया “उत्तर प्रदेश में गुंडाराज का एक और प्रमाण। जब पुलिस सुरक्षित नहीं, तो जनता कैसे होगी। मेरी शोक संवेदनाएं मारे गए वीर शहीदों के परिवारजनों के साथ …

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में गुंडा राज है और वहां पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया “उत्तर प्रदेश में गुंडाराज का एक और प्रमाण। जब पुलिस सुरक्षित नहीं, तो जनता कैसे होगी।

मेरी शोक संवेदनाएं मारे गए वीर शहीदों के परिवारजनों के साथ हैं और मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।” कांग्रेस नेता ने यह टिप्पणी कानपुर में बदमाशों के साथ मुठभेड़ में आठ पुलिस कर्मियों के शहीद होने पर की है।

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में बदमाशों के साथ मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने पर गहरा दुख जताया और कहा कि राज्य सरकार को उनके खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया “बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के सीओ, एसओ सहित आठ जवान शहीद हो गए।

यूपी पुलिस के इन शहीदों के परिजनों के साथ मेरी शोक संवेदनाएं।” उन्होंने कहा “उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहद बिगड़ चुकी है, अपराधी बेखौफ हैं। आमजन व पुलिस तक सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था का जिम्मा खुद सीएम के पास है। इतनी भयावह घटना के बाद उन्हें सख़्त करवाई करनी चाहिए। कोई भी ढिलाई नहीं होनी चाहिए।”

गौरतलब है कि कानपुर में देर रात शातिर बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज