चंडीगढ़ विश्वविद्यालय एमएमएस कांड पर एसएसपी ने किया बड़ा दावा, कही ये बड़ी बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंजाब। मोहाली में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में छात्राओं का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में एसएसपी मोहाली का एक बड़ा दावा सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अभी तक सिर्फ एक ही वीडियो सामने आया है जो आरोपी का ही है। इसके अलावा और कोई वीडियो अभी तक की जांच में सामने नहीं …

पंजाब। मोहाली में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में छात्राओं का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में एसएसपी मोहाली का एक बड़ा दावा सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अभी तक सिर्फ एक ही वीडियो सामने आया है जो आरोपी का ही है। इसके अलावा और कोई वीडियो अभी तक की जांच में सामने नहीं आया है। बता दें एसएसपी विवेक शील सोनी ने एक प्रेस वार्ता में कहा इस मामले में कहा जा रहा है कि वायरल वीडियो के अलावा और भी कुछ वीडियो बनाए गए हैं, ये बात सरासर गलत है। हमारी जांच में ऐसा कोई दूसरा वीडियो सामने नहीं आया है। हमारी तरफ से एफआईआर दर्ज कर ली गई है, एक छात्रा को हमने गिरफ्तार भी कर लिया है।

ये भी पढ़ें- PM Modi Birthday: जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री ने जताया देश का आभार, कहा- ‘अभीभूत हूं’

 

 

 

संबंधित समाचार