मुरादाबाद : दशहरा और दिवाली के लिए अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल, मारामारी
मुरादाबाद,अमृत विचार। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा का त्योहारों में भले ही एक माह का समय है, लेकिन रेल मंडल से होकर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में 20 अक्टूबर तक आरक्षित सीटें फुल हो गई हैं। जबकि 24 अक्टूबर को दिवाली और 30 अक्टूबर को छठ पूजा है। ऐसे में बिहार, कोलकाता, गोरखपुर व …
मुरादाबाद,अमृत विचार। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा का त्योहारों में भले ही एक माह का समय है, लेकिन रेल मंडल से होकर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में 20 अक्टूबर तक आरक्षित सीटें फुल हो गई हैं। जबकि 24 अक्टूबर को दिवाली और 30 अक्टूबर को छठ पूजा है। ऐसे में बिहार, कोलकाता, गोरखपुर व लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। अब त्योहार पर घर जाने के लिए यात्रियों को तत्काल का सहारा है।
त्योहारों की दस्तक से पहले ही लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षित सीटें तेजी से भर गईं हैं। डाउन दिशा की अधिकांश ट्रेनों में सीट का आरक्षण कंफर्म नहीं हो पा रहा है और लंबी प्रतीक्षा सूची है। आरक्षण का निर्धारित कोटा पूरा होने से यात्री असमंजस में हैं। ज्यादातर डाउन दिशा में जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। जबकि अप दिशा की ट्रेनों में अभी टिकट मिल रहे हैं। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि पहले ही टिकट आरक्षित करा लेने से अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। हालांकि रेल मंत्रालय के त्योहारों पर विशेष ट्रेनें चलाए जाने के फैसले से जरूर लाेगों को राहत मिलेगी।
इन ट्रेनों में 20 अक्टूबर तक वेटिंग
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम
12370 दून-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस
13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस
12332 जम्मू-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस
12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस
12230 लखनऊ मेल
15910 अवध असम एक्सप्रेस
12318 अमृतसर-कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस
14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस
12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस
15274 आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस
त्योहारों के दौरान ट्रेनों की भीड़ का आकलन किया जाता है। जिसके आधार पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती है। स्पेशल ट्रेनें चलाने की जल्द ही घोषणा की जाएगी। त्योहार आने में अभी समय है। कुछ लोगों ने अभी से ही आरक्षण करा लिया है। जिसके चलते लंबी वेटिंग आ रही है। -सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम
स्पेशल ट्रेनें चलने से यात्रियों को मिलेगी राहत
मुरादाबाद। दुर्गा पूजा, दिवाली व छठ पूजा पर रेल मंडल से दर्जन भर के अधिक ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव तैयार किया है। रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों के लिए कोच की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। जिसके तहत दुर्गा पूजा के लिए 25 सितंबर के बाद स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। रेलवे बोर्ड ने 20 अक्टूबर से पांच नवंबर तक 12 से अधिक ट्रेनें मुरादाबाद होकर विभिन्न स्थानों के लिए चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। जिसमें आनंद विहार- मुरादाबाद – चन्दौसी लखनऊ, दिल्ली-मुरादाबाद- चंदौसी- वारणसी, चंडीगढ़-मुरादाबाद- बरेली- गोरखपुर, आनंद विहार- मुरादाबाद- चन्दौसी-छपरा, आनंद विहार- मुरादाबाद – चन्दौसी- गोरखपुर, निजामउद्दीन – मुरादाबाद-बरेली- लखनऊ, जम्मूतवी-मुरादाबाद-बरेली-बरौनी, आनंद विहार-मुरादाबाद- बरेली – मुजफ्फरपुर, आनंद विहार- मुरादाबाद-बरेली जोगबनी और कटरा-मुरादाबाद- वाराणसी स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। बोर्ड ने इन ट्रेनों के लिए कोच की व्यवस्था करने का आदेश उत्तर रेलवे मुख्यालय को दिया है। दूसरी ओर दुर्गा पूजा की भीड़ के लिए 25 सितंबर के बाद मुरादाबाद होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार व बंगाल के लिए 15 ट्रेनें चलाया जाना प्रस्तावित है। जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।
ये भी पढ़ें : कशिश प्रकरण : शातिर साढ़ू को अमरोहा परिवार न्यायालय ने दिखाया आईना, खारिज की याचिका
