पुलिसकर्मियों के परिजनों को मिले सहायता राशि और दोषियों को सजा: मायावती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में मारे गए पुलिसकर्मियों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करते हुए शुक्रवार को कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। मायावती ने एक ट्विटर पर कहा कि अपराधियों को किसी भी …

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में मारे गए पुलिसकर्मियों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करते हुए शुक्रवार को कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।

मायावती ने एक ट्विटर पर कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाना चाहिए। इन दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए और इन्हें पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ” कानपुर में शातिर अपराधियों द्वारा एक भिड़ंत में डिप्टी एसपी सहित आठ पुलिसकर्मियों की मौत और सात अन्य के आज तड़के घायल होने की घटना अति-दुःखद, शर्मनाक तथा दुर्भाग्यपूर्ण है। स्पष्ट है कि यूपी सरकार को खासकर कानून-व्यवस्था के मामले में और भी अधिक चुस्त और दुरुस्त होने की जरूरत है।”

बसपा नेता ने राज्य में कानून व्यवस्था की बिगड़ती हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, ” इस सनसनीखेज घटना के लिए अपराधियों को सरकार को किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहिए, चाहे इसके लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत क्यों न पड़े। ” सरकार मृतक पुलिसकर्मी के परिवार को समुचित अनुग्रह राशि के साथ ही परिवार के किसी सदस्य को नौकरी भी दे, बीएसपी की यह मांग है।

संबंधित समाचार