कानपुर एनकांउटर: जिले की सीमा पर चौकसी बढ़ी, उन्नाव में भी हाई अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। कानपुर एनकाउंटर की घटना के बाद बार्डर का नजदीकी जिला उन्नाव को भी हाई अलर्ट किया गया है। सभी थाना क्षेत्रों में रात से ही पुलिसकर्मियों ने वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस को आशंका है कि बदमाश भागने या छिपने के लिए उन्नाव की शरण ले सकते हैं। उन्नाव के …

उन्नाव, अमृत विचार। कानपुर एनकाउंटर की घटना के बाद बार्डर का नजदीकी जिला उन्नाव को भी हाई अलर्ट किया गया है। सभी थाना क्षेत्रों में रात से ही पुलिसकर्मियों ने वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस को आशंका है कि बदमाश भागने या छिपने के लिए उन्नाव की शरण ले सकते हैं।

उन्नाव के सभी प्वाइंट पर पुलिसकर्मी मुस्तैद है। जाजमऊ, गंगाघाट, गंगाबैराज, परियर, बांगरमऊ में लगातार चेकिंग अभियान चल रहा है। नवाबगंज टोल पर भी पुलिस सघन चेकिंग कर रही है, एएसपी और सीओ बॉर्डरों के प्वाइंट पर मौजूद हैं।

संबंधित समाचार