पीलीभीत: फंदे से लटका मिला मिस्त्री का शव, मचा हड़कंप
पीलीभीत, अमृत विचार। अज्ञात कारणों के चलते शहर के रहने वाले एक बाइक मिस्त्री ने खुदकुशी कर ली। उसका शव अपने ही मकान में छत पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। …
पीलीभीत, अमृत विचार। अज्ञात कारणों के चलते शहर के रहने वाले एक बाइक मिस्त्री ने खुदकुशी कर ली। उसका शव अपने ही मकान में छत पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खुदकुशी की वजह परिजन भी नहीं बता सके। इसे लेकर कोतवाली पुलिस छानबीन में जुट गई है।
घटना शनिवार रात की है। शहर के मोहल्ला पकड़िया के निवासी 25 वर्षीय शिव शर्मा पुत्र कैलाश बाइक मिस्त्री था। वह घर के बाहर ही अपनी दुकान चलाता था। जिसमें वाहनों की धुलाई भी करता था। रोज की तरह वह खाना खाकर छत पर बने अपने कमरे में सोने चला गया। परिवार वाले पूरी तरह से बेफ्रिक थे।
रविवार सुबह जब काफी देर तक वह नीचे उतरकर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों को चिंता हुई। वह उसे जगाने के लिए छत पर पहुंचे तो बेटे का शव फंदे पर लटका देख होश उड़ गए। चीख पुकार मचते ही आसपास के तमाम लोग जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
कोतवाल नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। उसके बाद परिवार व आसपास के लोगों से जानकारी की गई, लेकिन कोई भी खुदकुशी की वजह को लेकर कुछ बता नहीं सका। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अविवाहित था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया प्रकरण खुदकुशी का है—सुनील दत्त, सीओ सिटी।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: यूनिट शून्य…फिर भी बिजली का बिल तीन हजार के पार
