लखनऊ: कल से शुरू होगा मानसून सत्र, सपा करेगी पैदल मार्च
लखनऊ, अमृत विचार । समाजवादी पार्टी के विधायक व पूर्व विधायक,विधान परिषद सदस्य 19 सितंबर यानी की कल पैदल मार्च कर विधानसभा पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पैदल मार्च का नेतृत्व करेंगे। बताते चलें कि कल से यूपी सरकार का मानसून सत्र शुरू होना है। इसको लेकर …
लखनऊ, अमृत विचार । समाजवादी पार्टी के विधायक व पूर्व विधायक,विधान परिषद सदस्य 19 सितंबर यानी की कल पैदल मार्च कर विधानसभा पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पैदल मार्च का नेतृत्व करेंगे। बताते चलें कि कल से यूपी सरकार का मानसून सत्र शुरू होना है। इसको लेकर आज विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सर्वदलीय बैठक कर सत्र चलने में सहयोग करने कि बात कही थी।
समाजवादी पार्टी की तरफ से इस बात की जानकारी आज दी गयी है। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि कल यानी 19 सितम्बर को विधायक व विधानपरिषद के सदस्य पार्टी मुख्यालय से पैदल चलकर विधानसभा पहुंचेगे। यह पैदल मार्च करीब 9:45 से शुरू होगा। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के विधायक पार्टी कार्यालय से चलकर राजभवन के सामने से होते हुये जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के सामने से गुजरेंगे।
इससे पहले सपा ने 14 सितम्बर को विधानसभा में धरना देने की बात कही थी,जिस पर पुलिस ने बहुत से नेताओं को घर पर ही नजरबंद कर दिया था। इसके अलावा पार्टी मुख्यालय से विधानसभा के लिए निकले नेताओं को हिरासत में लेकर इको गार्डेंन भेज दिया था।
जिस पर सपा विधायक दल के मुख्य सचेतक डॉ. मनोज पाण्डेय ने प्रेसवार्ता कर सरकार पर किसानों,नवजवानों, गरीबों बेरोजगारों की समस्याओं को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि प्रदेश के तमाम ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनता परेशान है और सरकार सुन नहीं रही है।
बताया जा रहा है कि कल का दिन काफी हंगामेदार हो सकता है,दरअसल कल यानी 19 सितम्बर से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में सपा के पैदल मार्च पर लोगों की खासी नजर रहेगी।
यह भी पढ़ें –हरदोई: इस कोतवाली में चलती है बंदरों की हुकूमत, जानिए क्या है पूरा मामला
