मथुरा: खेत पर हुआ झगड़ा, युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। थाना जैंत के गांव परखम गुजर में रविवार को दो पक्षों में छोटी सी बात पर कहासुनी हो गई। कहासुनी ने देखते ही देखते मारपीट का रुप अख्तियार कर लिया। एक पक्ष के तीन लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट करने वालों …

मथुरा, अमृत विचार। थाना जैंत के गांव परखम गुजर में रविवार को दो पक्षों में छोटी सी बात पर कहासुनी हो गई। कहासुनी ने देखते ही देखते मारपीट का रुप अख्तियार कर लिया। एक पक्ष के तीन लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक को मारपीट कर घायल कर दिया।

आरोप है कि मारपीट करने वालों ने जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। साथ ही दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। परिजनों को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर जिला अस्पताल दौड़े। जहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चिकित्सकों ने अन्य अस्पताल में रैफर कर दिया।

घायल के भाई हंसराज ने बताया कि रविवार की सुबह महेश अपने खेत पर गया था। यहां खेत की मेड़ को लेकर उसका गांव के ही तीन नामजदों से विवाद हो गया। तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट, इससे भी जब मन नहीं भरा तो उसे जान से मारने की नीयत से गोली मार दी।

ये भी पढ़ें- चहल को हटाकर पुलकित को सौंपी गई मथुरा की कमान

संबंधित समाचार