कन्नौज : ड्यूटी के दौरान समुद्र में डूबा नेबी जवान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छिबरामऊ, कन्नौज। मर्चेंट नेवी गोवा में तैनात विशुनगढ़ का जवान ड्यूटी के दौरान पैर फिसलने से समुद्र में डूब गया। एक सप्ताह बाद जानकारी होने पर पिता ने तहसील दिवस में पहुंचकर बेटे को तलाश किये जाने की गुहार लगाई है। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला …

छिबरामऊ, कन्नौज। मर्चेंट नेवी गोवा में तैनात विशुनगढ़ का जवान ड्यूटी के दौरान पैर फिसलने से समुद्र में डूब गया। एक सप्ताह बाद जानकारी होने पर पिता ने तहसील दिवस में पहुंचकर बेटे को तलाश किये जाने की गुहार लगाई है।

शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के पास फरियाद लेकर पहुंचे विशुनगढ़ निवासी संजीव पुत्र सिपाहीलाल ने बताया कि उनका पुत्र अखिलेश गोवा में मर्चेंट नेवी में एक मालवाहक समुद्री जहाज पर तैनात था।

फोन पर संपर्क करने पर वहां के अधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह पहले ड्यूटी के दौरान जहाज से अखिलेश का पैर फिसल गया था, जिससे वह समुद्र में डूब गया। पीड़ित पिता की फरियाद पर पुलिस अधीक्षक ने विशुनगढ़ थानाध्यक्ष किशनपाल को पीड़ित की मदद किये जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : शराब में डूबी दोस्तों की जिंदगी, गोमती नदी में डूबे तीन में से दो के मिले शव….जानें क्या था पूरा मामला

संबंधित समाचार