इमरजेंसी जैसा रवैया अपना रही है योगी सरकार :रविदास मेहरोत्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सोमवार को विधानसभा के मानसून सत्र से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पैदल मार्च किया। जिसे पुलिस ने बीच रास्ते ही रोक दिया। जिसके बाद अखिलेश यादव वापिस पार्टी कार्यालय लौट आये। पैदल मार्च रोके जाने के बाद पार्टी कार्यालय की तरफ सपा विधायक लौटने …

लखनऊ, अमृत विचार। सोमवार को विधानसभा के मानसून सत्र से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पैदल मार्च किया। जिसे पुलिस ने बीच रास्ते ही रोक दिया। जिसके बाद अखिलेश यादव वापिस पार्टी कार्यालय लौट आये।

पैदल मार्च रोके जाने के बाद पार्टी कार्यालय की तरफ सपा विधायक लौटने लगे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि हम जनता की समस्याओं को लेकर सरकार से सवाल पूछने जा रहे थे,लेकिन सरकार का जो रवैया सामने आया है,वह आपातकाल जैसा है। उन्होंने कहा जनता की परेशानियों को उठाने का हमारा अधिकार है। रविदास ने कहा इस सरकार ने जनता का अपमान किया है।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: दूरस्थ विद्यालयों में चेकिंग का अभियान 29 सितंबर तक बढ़ाया गया

संबंधित समाचार