Viral video : डूरंड कप 2022 जीतने के बाद सुनील छेत्री का अपमान, फोटो के लिए राज्यपाल ने भारतीय कप्तान को किया साइड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बेंगलुरू एफसी ने मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से हराकर रविवार (18 सितंबर) को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अपना पहला डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट खिताब जीत लिया है। बेंगलुरू एफसी के करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री का भी यह पहला डूरंड कप खिताब है, लेकिन खिताब जीतने के बाद उनका अपमान हुआ …

नई दिल्ली। बेंगलुरू एफसी ने मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से हराकर रविवार (18 सितंबर) को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अपना पहला डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट खिताब जीत लिया है। बेंगलुरू एफसी के करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री का भी यह पहला डूरंड कप खिताब है, लेकिन खिताब जीतने के बाद उनका अपमान हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फैंस ने की राज्यपाल की आलोचना

मैच के बाद जब ट्रॉफी दी जा रही थी उस वक्त बेंगलुरु एफसी के कप्तान सुनील छेत्री मंच पर मौजूद थे। इसके बाद फोटो सेशन हुआ। फोटो सेशन के दौरान गवर्नर गणेशन थोड़ा दब रहे थे, जबकि छेत्री सामने थे। ऐसे में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एल. गणेशन फोटो खिंचवाते वक्त सुनील छेत्री को साइड कर दिया। यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस आग बबूला हो गए हैं। फैंस ने राज्यपाल की आलोचना की है। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि कई सेलेब्रिटी ने भी इसपर कमेंट किया है।

‘यह शर्मनाक है’

पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि यह शर्मनाक है। वहीं कुछ फैंस ने लिखा कि यह किस तरह का व्यवहार है, वह एक खिलाड़ी है। खिलाड़ी का सम्मान करना ज़रूरी है। कुछ फैंस ने कहा कि उन्हें सुनील छेत्री और भारतीय फुटबॉल से माफी मांगनी चाहिए।

जीत के बाद छेत्री ने यह पिक पोस्ट की
38 साल के भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री ने पहली बार डूरंड कप का खिताब जीता है। उन्होंने अपने करियर में केवल डूरंड कप ही नहीं जीता था। उनकी कप्तानी वाली टीम बेंगलुरु FC भी पहली बार चैंपियन बनी हैं। अब उसकी कमी भी पूरी हो गई।

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2022 : टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की नई जर्सी लीक, फैंस ने किया रिएक्ट

संबंधित समाचार