लखीमपुर केस: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, उठाई ये बड़ी मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्यों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। सभी ने लखीमपुर दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा देने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की …

बहराइच, अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्यों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। सभी ने लखीमपुर दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा देने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी सोमवार को कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए। सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। संगठन के प्रांत सह संगठन मंत्री और धर्म प्रसार प्रमुख शिवराम सिंह की अगुवाई में सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। धर्म प्रसार लखीमपुर के निघासन में एक हफ्ते पूर्व दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। सभी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। ऐसे में सरकार एक माह के अंदर फार्स्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सभी को फांसी दिलाए, लव जिहाद के विरुद्ध फांसी की सजा का कानून बनाया जाए, पीड़ित परिवार को दो दो करोड़ रूपए आर्थिक मदद के साथ सुरक्षा प्रदान किया जाए।

प्रदर्शन के बाद सभी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय को सौंपा। इस दौरान नृपेंद्र प्रताप सिंह, शिव प्रताप, जिलाध्यक्ष नीलम यादव, हृदय प्रसाद तिवारी, बजरंग दल अध्यक्ष अरुण राव समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-शाहजहांपुर: गंगा सतलज दो भागों में बटी, यात्रियों में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार