ताइवान में आए भूकंप की भयानक तस्वीर आई सामने, खिलौने की तरह हिली ट्रेन, वीडियो देख आपके भी खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ताइवान। वो कहते हैं न जब प्राकृतिक आपदा आती है तो किसी की नहीं चलती है। बाढ़, भूकंप आदि प्राकृतिक आपदाएं मानव जीवन को तहस-नहस कर देती हैं। इन आपदाओं पर किसी का जोर नहीं चलता है। अभी हाल ही में ताइवान में आया भूकंप इसका ताजा उदाहरण है। वहीं अब यहां आए भूकंप के …

ताइवान। वो कहते हैं न जब प्राकृतिक आपदा आती है तो किसी की नहीं चलती है। बाढ़, भूकंप आदि प्राकृतिक आपदाएं मानव जीवन को तहस-नहस कर देती हैं। इन आपदाओं पर किसी का जोर नहीं चलता है। अभी हाल ही में ताइवान में आया भूकंप इसका ताजा उदाहरण है। वहीं अब यहां आए भूकंप के समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें रविवार यानी 18 सितंबर को ताइवान के ईस्ट ऑफ युजिंग में 7.2 तीव्रता से जोरदार भूकंप आया। जिसने यहां के जनजीवन को काफी नुकसान पहुंचाया है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार तटीय शहर ताइतुंग से लगभग 50 किलोमीटर (30 मील) उत्तर में रात 9:30 बजे (1330 GMT) के ठीक बाद 6.5 तीव्रता का भूकंप आने के ठीक एक दिन बाद इस क्षेत्र में भूकंप आया। वहीं इस भूकंप का एक वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है जो वायरल हो रहा है। ये वीडियो यहां के रेलवे स्टेशन का है जहां प्लेटफॉर्म पर एक ट्रेन को खड़े देखा जा सकता है। ये भूकंप इतना तेज था कि इसने इस ट्रेन को खिलौने की तरह हिलाकर रख दिया।

ये भयावह नजारा ताइवान में आए भूकंप का है जिसका असर ऐसा था कि इसने रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन को बुरी तरह हिलाकर रख दिया। इसका वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि भूकंप की तीव्रता कितनी तेज थी। ताइवान की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप के केंद्र के पास एक दो मंजिला आवासीय इमारत भी ढह गई है। यहां ताइवान की राजधानी ताइपेक में द्वीप के उत्तरी छोर पर भूकंप के झटकों को महसूस किया गया है।

ये भी पढ़ें- Video: इंसानों के रंग में रंगे गजराज, बंद रेलवे फाटक को करने लगे पार

 

संबंधित समाचार