अमेठी: रिटायर्ड डिप्टी जेलर से 40 हजार रुपये की छिनैती कर बाइक सवार बदमाश हुआ फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुसाफिरखाना/अमेठी। कस्बे के स्टेट बैंक से पेंशन का रूपया निकाल कर लौट रहे डिप्टी जेलर से 40 हजार रुपये की छिनैती कर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन शुरू की है। रिटायर्ड डिप्टी जेलर रामकेवल दुबे निवासी पिंडारा ठाकुर सोमवार को अपनी नातिन स्नेहा के साथ कस्बे की स्टेट बैंक …

मुसाफिरखाना/अमेठी। कस्बे के स्टेट बैंक से पेंशन का रूपया निकाल कर लौट रहे डिप्टी जेलर से 40 हजार रुपये की छिनैती कर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन शुरू की है। रिटायर्ड डिप्टी जेलर रामकेवल दुबे निवासी पिंडारा ठाकुर सोमवार को अपनी नातिन स्नेहा के साथ कस्बे की स्टेट बैंक से 40 हजार रुपए निकाल कर लौट रहे थे। पीड़ित इसी बीच घरेलू सामान खरीदने के लिए स्टेट बैंक से कुछ दूर पर स्थित रामसेवक मौर्या के किराना की दुकान पर रूक गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुकान पर सामना ले ही रहे थे कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाश उनका रूपयों से भरा बैग काउंटर पर से छीनकर भाग निकले। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने डिप्टी जेलर की नातिन को धक्के मारकर गिरा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। पीड़ित राम केवल दूबे की मानें तो कोतवाली में छिनैती की घटना की लिखित शिकायत की गई है। हालांकि पुलिस ने मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

दिनदहाड़े कस्बे में छिनैती की वारदात से दहशत
कस्बे के भीड़भाड़ वाले स्टेट बैंक तिराहे पर किराना की दुकान से दिनदहाड़े हुई 40 हजार रुपये की छिनैती की वारदात से कस्बे में दहशत का माहौल है। सोमवार को साप्ताहिक बाजार होने के चलते कस्बे में चहल पहल व भीड़भाड़ के बीच इस दुस्साहसिक वारदात से व्यापारी वर्ग भी सदमे में हैं।

अखिल भारतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश शुक्ला ने छिनौती की घटना की निंदा करते हुए पुलिस अधीक्षक से अविलंब खुलासे की मांग की है। इस बाबत कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि छिनैती की घटना की शिकायत मिली है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। दुकानदार से घटना के संबंध में कुछ जानकारी लेकर पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-रिटायर्ड IAS अफसर अवनीशअवस्थी को नियुक्त किया गया मुख्यमंत्री का सलाहकार

संबंधित समाचार