अयोध्या: राम मंदिर आंदोलन में जान गंवाने वाले कारसेवक का पुत्र हुआ सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुदौली/अयोध्या। राम मंदिर आंदोलन में जान गंवाने वाले स्व. राम अचल गुप्ता के पुत्र संदीप गुप्ता को ब्राह्मण समाज की ओर से शाहजहांपुर में आयोजित श्रीराम जन्मभूमि सत्याग्रह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. राम विलास वेदांती ने सम्मानित किया। पिता के नाम पर सम्मान मिलने पर संदीप ने कहा कि राम मंदिर …

रुदौली/अयोध्या। राम मंदिर आंदोलन में जान गंवाने वाले स्व. राम अचल गुप्ता के पुत्र संदीप गुप्ता को ब्राह्मण समाज की ओर से शाहजहांपुर में आयोजित श्रीराम जन्मभूमि सत्याग्रह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. राम विलास वेदांती ने सम्मानित किया।

पिता के नाम पर सम्मान मिलने पर संदीप ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन 1990 में वह लगभग 2 वर्ष के थे, उस आंदोलन में उनके पिता की गोली लगने से मौत हो गई थी। बता दें कि 90 के दशक में राम मंदिर आंदोलन चरम पर था देश के कोने-कोने से कारसेवक और साधु-संत अयोध्या की ओर कूच कर रहे थे। जिसमें अयोध्या जनपद के रुदौली तहसील अंतर्गत ग्राम शुजागंज निवासी स्व. राम अचल गुप्ता भी अपने साथियों रामतेज, मुरारी लाल, परमानंद रघुवीर सिंह के साथ कूच कर रहे थे।

मुरारी के मुताबिक राममंदिर आंदोलन में 2 नवम्बर 1990 को उनके गांव से लगभग 30 लोगों का जत्था विवादित ढांचें की ओर कूच कर रहा था सभी कारसेवक रामजन्मभूमि की ओर दौड़े जा रहे थे इतने में हनुमानगढ़ी के पास अचानक उनके साथी स्व. राम अचल गुप्ता के सीने में गोली लग गई थी।

यह भी पढ़ें:-काशीपुर: सैनी समाज के मेधावी छात्रों को स्मृति चिंह व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया

संबंधित समाचार