मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त, समर्थ और शक्तिमान बना- CM पुष्कर सिंह धामी
लखीमपुर-खीरी/पसगवां, अमृत विचार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय(धौरहरा) सांसद रेखा अरुण वर्मा के आवास पर ग्राम मकसूदपुर में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए। सांसद के पति अरुण वर्मा की स्मृति में आयोजित रामचरित मानस के अखण्ड पाठ और भंडारा कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद …
लखीमपुर-खीरी/पसगवां, अमृत विचार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय(धौरहरा) सांसद रेखा अरुण वर्मा के आवास पर ग्राम मकसूदपुर में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए। सांसद के पति अरुण वर्मा की स्मृति में आयोजित रामचरित मानस के अखण्ड पाठ और भंडारा कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद उपस्थित जनसमुदाय को उन्होंने संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रामराज आ रहा है। देश सशक्त , समर्थ और शक्तिमान बन रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के कालखंड में अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा शिव मंदिरों के कायाकल्प का जिक्र करते हुए उन्होंने काशी कारीडोर का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि सांसद रेखा अरुण वर्मा अपने पति की सोच, विचार और विकास को आगे बढ़ाने के लिये कार्य कर रही हैं । उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास कर रही हैं । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सहप्रभारी रहते हुए सांसद भाजपा के कार्यों और योजनाओं को आगे बढ़ा रही हैं। वह मन लगाकर अपना काम कर रही हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री का सासंद आवास पर पहुचने पर माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्व.अरुण वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। रामचरित मानस के पांडाल में जाकर भगवान श्रीराम की आरती उतारी।
पसगवां। प्राथमिक विद्यालय में बने हेलीपैड पर उनका स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, मोहम्मदी ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र बाजपेई आदि ने किया। डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन, एसडीएम मोहम्मदी पंकज श्रीवास्तव, एसडीएम मितौली विनीत उपाध्याय और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
अपने पुराने साथियों से मिले धामी
फोटो संख्या 08 लखनऊ यूनिवर्सिटी के साथी रहे छात्र नेता पंचम अग्निहोत्री को बुलाकर मुलाकात करते धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह सांसद रेखा अरुण वर्मा के आवास पर हुए स्वागत से अभिभूत दिखे। उन्होंने संबोधन के दौरान पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि जब मैं लखनऊ यूनिवर्सिटी में पढ़ता था उस समय हमारे साथ पढ़ने वाले कई साथी आज यहां पर मौजूद हैं। जब धामी ने यूनिवर्सिटी के साथी व छात्रनेता रहे पंचम अग्निहोत्री, आशीष मिश्रा व मैगलगंज कस्बा निवासी नीरज गुप्ता का नाम लेकर पुकारा तो उनके साथियों ने जिंदाबाद के नारे लगाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
दो घंटे तक बंद रहा यातायात
धामी के आगमन पर जहानीखेड़ा-बरवर मार्ग लगभग सवा दो घंटे घंटे यातायात बाधित रहा। जिसके कारण इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों समेत स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मकसूदपुर प्राथमिक विद्यालय स्थित हेलीपैड से मुख्यमंत्री का काफिला मकसूदपुर गांव स्थित सांसद आवास तक जाना था जिसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से इस मार्ग को दोपहर लगभग एक बजे बन्द कर दिया गया। मुख्यमंत्री के जाने के बाद लगभग सवा तीन बजे आवागमन शुरू किया गया। इस दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों व स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर जाने वाले बच्चों को भूंखे प्यासे इंतजार करना पड़ा।
मकसूदपुर में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन के मद्देनजर जहानीखेडा बरबर मार्ग पर दुकानें सुबह से ही प्रशासन ने बंद करवा दीं जिससे उनका व्यवसाय मुख्यमंत्री के जाने तक ठप्प रहा। सड़क को बैरिकेटिंग कर बंद कर दिया गया जिससे आवागमन ठप्प हो गया। सहिंजना निवासी पवन मिश्रा अपने परिवार की बीमार महिला को नही ले जा सका। प्रशासनिक सख्ती से मीडिया कर्मियों को भी परेशानी हुई।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: जटपुरवा के पास बदमाशों ने मेडिकल एजेंसी के सेल्समैन से लूटे 95 हजार रुपए
