मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा, दिए कई निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा के दौरान कई निर्देश दिए। सोरेन ने कहा कि राज्य में जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2024 तक 61 लाख घरों में नल के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इसके तहत अब तक 14 लाख घरों में नल …

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा के दौरान कई निर्देश दिए। सोरेन ने कहा कि राज्य में जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2024 तक 61 लाख घरों में नल के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इसके तहत अब तक 14 लाख घरों में नल के माध्यम से पेयजल आपूर्ति हो रही है।

वहीं 9 लाख घरों में नल का कनेक्शन देने की योजना को स्वीकृति देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री ने हर घर जल योजना को ग्राम सभा द्वारा 15 दिनों में सर्टिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिया। जल सहिया को मानदेय देने के लिए जल जीवन मिशन और पंचायती राज व्यवस्था से राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री ने जल सहिया को समय पर मानदेय मिले, इसके लिए सभी डीसी को आवश्यक निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने थामा बीजेपी का दामन, पीएलसी का भी हुआ विलय

संबंधित समाचार