अमरोहा : वाहन हटाने के विवाद में सफाई कर्मचारियों से मारपीट, कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर(अमरोहा),अमृत विचार।  बाइक सवारों से विवाद में सफाईकर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। सोमवार को गुस्साये सफाईकर्मियों ने कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कोतवाली में विवाद के आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। सोमवार को पालिका के ट्रैक्टर चालक अमन कुमार अपनी टीम के सदस्य कपिल, अरुण एवं साजन के साथ नगर …

हसनपुर(अमरोहा),अमृत विचार।  बाइक सवारों से विवाद में सफाईकर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। सोमवार को गुस्साये सफाईकर्मियों ने कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कोतवाली में विवाद के आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। सोमवार को पालिका के ट्रैक्टर चालक अमन कुमार अपनी टीम के सदस्य कपिल, अरुण एवं साजन के साथ नगर के मोहल्ला दूल्हे वाला चौक पर कूड़ा उठा रहा था। जिस वजह से चौक पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस पर ट्रैक्टर चालक अमन कुमार ने ट्रैक्टर ट्रॉली साइड कर ली और वाहनों को निकलवा दिया। सफाईकर्मचारियों के अनुसार इसी बीच बाइक सवार अर्थर और राजू पुत्र शेर अली ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी।

जातिसूचक शब्द कहने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर ली। सफाई कर्मचारी ट्रैक्टर ट्रॉली मोहल्ले में ही छोड़कर नगर पालिका पहुंचे। कर्मचारी के साथ मारपीट की सूचना पर अन्य कर्मचारी नगर की सफाई व्यवस्था का बहिष्कार करते हुए नगर पालिका पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पीड़ित सफाई कर्मचारियों ने आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की मांग की। सफाई कार्य के बहिष्कार की सूचना मिलते ही कोतवाली में तैनात वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर संजीव मलिक नगर पालिका प्रांगण में सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे। इस आश्वासन पर सफाई कर्मचारियों ने कार्य शुरू कर दिया गया।

सफाई कर्मचारियों के साथ कुछ युवकों ने अभ्रदता कर मारपीट की, जिसके विरोध में सफाई कार्य का बहिष्कार किया गया था, लेकिन एसएसआई के आश्वासन पर सफाई कर्मी मान गए। अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो फिर आंदोलन किया जाएगा। -संजय सहदेव, नामित सभासद

ये भी पढ़ें : कशिश प्रकरण : शातिर साढ़ू को अमरोहा परिवार न्यायालय ने दिखाया आईना, खारिज की याचिका

संबंधित समाचार