सेक्सटार्शन : अश्लील वीडियो क्लिप को वायरल करने की दे रही धमकी
अमृत विचार, लखनऊ। वैश्विक महामारी के बाद सोशल मीडिया का साइड इफेक्ट राजधानी में दिखाई दे रहा है। आए-दिन सेक्सटार्शन गिरोह लोगों को अपना शिकार बना रहा है। इसी कड़ी में महानगर पुलिस ने गिरोह की एक महिला सदस्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित का कहना है कि उसके मोबाइल पर एक महिला …
अमृत विचार, लखनऊ। वैश्विक महामारी के बाद सोशल मीडिया का साइड इफेक्ट राजधानी में दिखाई दे रहा है। आए-दिन सेक्सटार्शन गिरोह लोगों को अपना शिकार बना रहा है। इसी कड़ी में महानगर पुलिस ने गिरोह की एक महिला सदस्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित का कहना है कि उसके मोबाइल पर एक महिला ने वीडियो कॉल की और कॉल रिसीव करते ही वह अश्लील हरकत करने लगी। अब महिला उस वीडियो क्लिप को वायरल करने की धमकी दे रही है।
महानगर थानाक्षेत्र के निशातगंज निवासी पीड़ित के मुताबिक, पिछले सप्ताह उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। वो मैसेज किसी सोनम वर्मा नाम की एक महिला का था। अगले दिन महिला ने उसे वीडियो कॉल की। जब पीड़ित ने कॉल रिसीव की तो वह अश्लील हरकत करने लगी। तब पीड़ित ने हड़बड़ते हुए कॉल कट की दी, लेकिन महिला ने उसका और अपना वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
इस वीडियो के आधार पर महिला उसे लगातर कॉल करने लगी। जवाब न देने पर महिला उस वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने लगी धमकी देने लगी। इसके बाद पीड़ित ने महानगर कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया। इस सम्बन्ध में महानगर थाना प्रभारी केशव तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। साइबर क्राइम सेल यूनिट सेक्सटार्शन गिरोह की तफ्तीश कर रही है।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : सोशल मीडिया के जरिए दिल पर चोट कर रहीं धोखेबाज हसीनाएं
