अयोध्या: महंत नृत्य गोपाल दास को वशिष्ठ व गौरीशंकर को बृजनंदन सम्मान से किया गया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। वशिष्ठावतार के रूप में ख्याति प्राप्त पं. उमापति त्रिपाठी के जन्मोत्सव के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट अध्यक्ष व मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास को वशिष्ठ और सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक संत गौरी शंकर दास गवैया को बृजनंदन ब्रह्मचारी सम्मान प्रदान किया गया। विवेक सृष्टि के परिसर में आयोजित समारोह में …

अयोध्या। वशिष्ठावतार के रूप में ख्याति प्राप्त पं. उमापति त्रिपाठी के जन्मोत्सव के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट अध्यक्ष व मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास को वशिष्ठ और सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक संत गौरी शंकर दास गवैया को बृजनंदन ब्रह्मचारी सम्मान प्रदान किया गया। विवेक सृष्टि के परिसर में आयोजित समारोह में वशिष्ठ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत गिरीश पति त्रिपाठी के संयोजन में दोनों विभूतियों को यह सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव मुख्य अतिथि चंपत राय और विशिष्ट अतिथि बिंदुद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य रहे। गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि वशिष्ठ सम्मान सनातन धर्म के प्रचार प्रसार एवं संस्कृति की रक्षा करने वाले विशिष्ट महापुरुषों एवं बृजनंदन ब्रह्मचारी सम्मान सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले मूर्धन्य महापुरुषों को दिया जाता है।

अध्यक्षता योग गुरु डॉ चैतन्य ने किया। संचालन रघुनाथ शास्त्री ने किया। वशिष्ठ सम्मान के साथ 21000 एवं बृजनंदन ब्रह्मचारी सम्मान के साथ 11000 रुपये के सम्मान से सम्मानित किया गया।शुभारंभ वशिष्ठावतार पंडित उमापति त्रिपाठी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया।

इस अवसर पर लक्ष्मण किलाधीश महंत मैथिलीरमण शरण, हनुमत निवास के महंत मिथिलेश नंदिनी शर्मा, दर्शन भवन की महंत डॉक्टर ममता शास्त्री, हनुमत सदन के महंत अवध किशोर शरण, डॉ सुनीता शास्त्री श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा महेश योगी, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, सांसद लल्लू सिंह के पुत्र विकास सिंह सहित तमाम विशिष्टजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: महंत नृत्य गोपाल दास के 84 वें जन्मोत्सव के आखिरी दिन हुआ संत सम्मेलन

संबंधित समाचार