अयोध्या: एडीजी जोन ने तरेरी आंख, कोतवाल बोले-अभी जल्दी में ही चार्ज लिया हूं सर
अयोध्या। लखनऊ जोन के एडीजी (अपर पुलिस महानिदेशक) बृजभूषण शर्मा ने पर्व-त्योहार को लेकर पुलिस महकमे की तैयारियों को परखा। पुलिस लाइन और नगर कोतवाली का निरीक्षण किया। नगर कोतवाली परिसर में खड़े कबाड़ वाहनों व झाड़-झंखाड़ को देख कड़ी नाराजगी जताई। अव्यवस्थाओं पर कोतवाल पर आंख तरेरी तो कोतवाल ने कुछ दिन पूर्व ही …
अयोध्या। लखनऊ जोन के एडीजी (अपर पुलिस महानिदेशक) बृजभूषण शर्मा ने पर्व-त्योहार को लेकर पुलिस महकमे की तैयारियों को परखा। पुलिस लाइन और नगर कोतवाली का निरीक्षण किया। नगर कोतवाली परिसर में खड़े कबाड़ वाहनों व झाड़-झंखाड़ को देख कड़ी नाराजगी जताई। अव्यवस्थाओं पर कोतवाल पर आंख तरेरी तो कोतवाल ने कुछ दिन पूर्व ही चार्ज लेने का हवाला दिया। उन्होंने नगर कोतवाल को 1 माह के भीतर कबाड़ वाहनों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
सोमवार को अयोध्या पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक बृजभूषण शर्मा ने नगर कोतवाली में आवास में अव्यवस्थाओं को जल्द ठीक कराने को निर्देशित किया। महिला हेल्प डेस्क के निरीक्षण में सब कुछ ठीक-ठाक मिलने पर कांस्टेबल कल्पना अग्निहोत्री को 500 का नकद इनाम दिया और अन्य सभी शिकायतों के मामले में रजिस्टर बना कार्रवाई तथा फीडबैक दर्ज करने की हिदायत दी। इसके बाद एडीजी ने वर्ष 2012 में विसर्जन के दौरान हुए दंगे से संबंधित चौक घंटाघर के आसपास की सकरी गलियों का पैदल भ्रमण कर जायजा लिया तथा लोगों से संवाद कर शांति और सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा सहयोग की अपील की।
पुलिस लाइन सभागार में तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा के बाद मातहत अधिकारियों को दस साल के अपराधों में लिप्त लोगों की सक्रियता आंक कार्रवाई करने, समाज के गणमान्य तथा धर्म गुरुओं व समितियों के साथ बैठक कर संवाद और समन्वय बनाने का निर्देश दिया। रिजर्व पुलिस लाइन के निमाणार्धीन बहुमंजिला आवासीय भवन, बैरक, मेस समेत अन्य का निरीक्षण किया तथा खामियों और कमियों को दूर कराने की हिदायत दी। बैठक में डीआईजी एपी सिंह, एसएसपी प्रशांत वर्मा, एसपी देहात अतुल कुमार सोनकर, एसपी सिटी मधुबन सिंह समेत सभी सर्किल आॅफिसर हुआ थाना कोतवाली प्रभारी मौजूद रहे।
कानून को हाथ में लिया तो, उसी भाषा में देंगे जवाब
एडीजी जोन ने कहा कि अगर किसी ने कानून को हाथ में लेने की कोशिश की तो उसको उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। कानून और शांति व्यवस्था में कोई हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में अवैध टैक्सी स्टैंड बंद हुए हैं, दुष्कर्म के दो मामलों में रासुका लगाई जा रही है। आवास और टायलट में इंप्रूवमेंट की जरूरत हैै। अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं से ठीक ढंग से व्यवहार करने की हिदायत दी।
यह भी पढ़ें:-एडीजी जोन बृजभूषण शर्मा पहुंचे अयोध्या, कोतवाली नगर का किया निरीक्षण
