बहराइच: कतर्नियाघाट सीमा पर बाघ ने छात्र का किया शिकार, खेत में मिला क्षत-विक्षत शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। बाघ के हमले जंगल से सटे गांवों में जारी है। सोमवार शाम को खेत गए किशोर को बाघ ने निवाला बना लिया। गन्ने के खेत से क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है। लखीमपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से दुधवा नेशनल पार्क का धौरहरा रेंज जंगल …

बहराइच, अमृत विचार। बाघ के हमले जंगल से सटे गांवों में जारी है। सोमवार शाम को खेत गए किशोर को बाघ ने निवाला बना लिया। गन्ने के खेत से क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है। लखीमपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से दुधवा नेशनल पार्क का धौरहरा रेंज जंगल लगा हुआ है। ग्राम पंचायत मझरा के पारस पुरवा गांव निवासी किशन कुमार (16) पुत्र पप्पू चौहान सोमवार शाम को गन्ने का पत्ती लेने गया था। लेकिन काफी देर बाद भी वह वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने खोजबीन की। वन कर्मी और पुलिस भी लगी हुई थी।

देर शाम को खोजबीन के दौरान किशोर का शव गन्ने के खेत में क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला। इस पर परिवार में चीख पुकार मच गई। किशोर के पैर और पेट को बाघ खा चुका था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मालूम हो कि मृतक कक्षा 10 का छात्र भी था।

यह भी पढ़ें-फिर जहरीली होने लगी दिल्ली की हवा, कई इलाकों में AQI 400 के पार

संबंधित समाचार