बहराइच: सेंचुरी क्षेत्र से काटे शीशम के पेड़, दो आरोपियों को भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कतर्नियाघाट सेंचुरी क्षेत्र में शाम को लखीमपुर के लोगों ने शीशम के पेड़ काट डाले। इसके बाद उसके बोटा बनाकर ठिकाने लगा रहे थे। तभी वन कर्मियों ने पकड़ लिया। बरामद लकड़ी को रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया है। जबकि दो लोगों के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज …

बहराइच, अमृत विचार। कतर्नियाघाट सेंचुरी क्षेत्र में शाम को लखीमपुर के लोगों ने शीशम के पेड़ काट डाले। इसके बाद उसके बोटा बनाकर ठिकाने लगा रहे थे। तभी वन कर्मियों ने पकड़ लिया। बरामद लकड़ी को रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया है। जबकि दो लोगों के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

कतर्नियाघाट सेंचुरी क्षेत्र में बेशकीमती शीशम, शाल, साखू, खैर समेत अन्य प्रजाति के पेड़ लगे हुए हैं। इन पर लकड़ी माफियाओं की नजर रहती है। रविवार शाम को कायरनियाघाट रेंज के सदर बीट में दो लोगों ने शीशम के पेड़ काट दिए। इसके बाद उसके 11 बोटा लकड़ी बनाया। सभी लकड़ी को ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे थे। तभी वन क्षेत्राधिकारी विजय कुमार मिश्रा, वन दरोगा मयंक पांडेय टीम के साथ गश्त करते हुए पहुंच गए। वन कर्मियों की टीम ने दोनों को पकड़ लिया।

दोनों के पास से बरामद लकड़ी को रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मौके से लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्तहिया निवासी अशफाक पुत्र रउफ और जिब्राइल पुत्र इस्लाम के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें-बरेली: नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ी तो खुला मामला

संबंधित समाचार