आज का राशिफल: 04 जुलाई 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज सफलता प्राप्ति का दिवस है। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। यह समय निवेश के लिए श्रेष्ठ है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। वृष- आज रुके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। निवेश के लिए शुभ समय है। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। भावुकतावश कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आपको …

मेष- आज सफलता प्राप्ति का दिवस है। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। यह समय निवेश के लिए श्रेष्ठ है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप प्रसन्नचित्त रहेंगे।

वृष- आज रुके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। निवेश के लिए शुभ समय है। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। भावुकतावश कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आपको अपने बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन- आज अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें, अन्यथा किसी गुप्त रोग होने की संभावना है। कुल मिलाकर आज का दिन आनंद प्राप्ति व सुख-सुविधा के साधन जुटाने के लिए श्रेष्ठ है।

कर्क- आज संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। निवेश से लाभ होगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन में व्यस्त रहेंगे तथा अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। व्यापारी लोगों का व्यापार बढ़ेगा।

सिंह- आज बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी, बुद्धिमता व निष्ठापूर्वक करेंगे। निवेश कर सकते हैं दिन सौभाग्यदायक है। व्यापारी वर्ग नये उद्योग में अपनी ऊर्जा लगाएंगे।

कन्या- आज का दिन आपके के लिए प्रसन्नता, श्रेष्ठ वातावरण लेकर आ रहा है। धन की प्राप्ति हो सकती है। प्लाॅट खरीदना चाहें तो लाभ का सौदा होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला- आज कड़ी मेहनत करने का दिन है। आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सता है। यह समय किसी नए व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। नए घर में निवेश उत्तम रहेगा। विपक्षी से तनाव या विवाद निपटाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

धनु- आज पूर्णता का दिवस है। व्यापारी लोग खूब धन कमाएंगे। आपके अधिकारी आपसे संतुष्ट होंगे। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुरतम रहेंगे और आप उनका पूरा सहयोग भी करेंगे।

मकर- आज व्यय आय से अधिक होगा। खान-पान के मामले में सावधान रहें। कुछ आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना हैै। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है।

कुंभ- आज चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। जीवन साथी के साथ रूमानी होंगे। फिक्स्ड डिपॉजिट या म्यूचुअल फंड में निवेश करेंगे। आपको समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।

मीन- आज आपको सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी विस्तार करने की योजना बनाएंगे। बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न नहीं रहेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अधिक आय की प्राप्ति हो सकती है।