अयोध्या: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना
अयोध्या, अमृत विचार। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से सम्बद्ध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को यहां पुरानी पेंशन बहाली और कई मांगों को लेकर धरना दिया। धरने में पुरानी पेंशन ले कर रहेगें के नारे लगाते हुए सरकार से पेंशन बहाली की मांग उठाई। यहां तिकोनिया पार्क में जुटे शिक्षकों ने शिक्षामित्र, …
अयोध्या, अमृत विचार। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से सम्बद्ध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को यहां पुरानी पेंशन बहाली और कई मांगों को लेकर धरना दिया। धरने में पुरानी पेंशन ले कर रहेगें के नारे लगाते हुए सरकार से पेंशन बहाली की मांग उठाई।
यहां तिकोनिया पार्क में जुटे शिक्षकों ने शिक्षामित्र, अनुदेशकों को नियमित करने की भी मांग उठाई। जिला अध्यक्ष डा संजय सिंह ने बताया कि सभी जिलों में आज प्रदर्शन हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन समेत चार मांगों को लेकर यह धरना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का शासन द्वारा शोषण किया जा रहा है। शिक्षक विरोधी प्रावधानों को शिक्षा नीति से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि सातवें वेतन आयोग को लागू करने की मांग भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती तब तक विभिन्न तरह से आन्दोलन किया जाता रहेगा। धरने में काफी संख्या में शिक्षक जुटे। धरने में वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न राज्यों में पुरानी पेंशन लागू हो चुकी है इसके बाद भी प्रदेश में इसे लागू नहीं किया जा रहा है। धरने में महामंत्री प्रेम प्रकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी, अनुदेशक संघ जिला अध्यक्ष पुनीत यादव, शिक्षा मित्र संघ के दुर्गेश मिश्र, उमा प्रसाद यादव, विकास सिंह समेत भारी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।
यह भी पढ़ें-लालकुआं में श्री रामलीला मंचन की तैयारियां तेज, रिहर्सल को जुट रहे कलाकार
