मुरादाबाद : खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में घिरी मृतक के दोस्त की बीवी, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। फंदे से झूलकर मौत को गले लगाने वाले रवि के दोस्त की बीवी खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में घिर गई है। मृतक की बहन की तहरीर पर मझोला पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला पर कानूनी शिकंजा कसने की बड़ी वजह वह वीडियो बना, जिसे खुदकुशी से …

मुरादाबाद,अमृत विचार। फंदे से झूलकर मौत को गले लगाने वाले रवि के दोस्त की बीवी खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में घिर गई है। मृतक की बहन की तहरीर पर मझोला पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला पर कानूनी शिकंजा कसने की बड़ी वजह वह वीडियो बना, जिसे खुदकुशी से पहले खुद रवि ने बनाया था।

संभल के बहजोई थाना क्षेत्र के रायपुर कला गांव के रहने वाले रवि कश्यप का शव सोमवार को मझोला के कांशीराम नगर में पेड़ के सहारे फंदे से लटका मिला। मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार एकता कालोनी में वह अपनी बहन मिथलेश और बहनोई किशन के घर रह रहा था। रवि चौकीदारी व वाहन चालक के रूप में जीविकोपार्जन करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि फंदे से झूलने के कारण रवि की मौत हुई।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने घटना को खुदकुशी माना। मामले में तब नया मोड़ आ गया, जब रवि की वह वीडियो पुलिस के हाथ लगी, जो खुदकुशी से पहले उसने बनाया था। बहन मिथलेश के मोबाईल फोन पर उसने तीन वीडियो मैसेज पोस्ट किया था। इसमें युवक ने आत्महत्या के लिए अपने दोस्त सौरभ की पत्नी उषा को जिम्मेदार बताया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने भी माना कि उषा ने खुदकुशी के लिए रवि को उकसाया। मिथलेश देवी की तहरीर पर मझोला पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंहने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी उषा निवासी कांशीराम नगर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पुलिस ने कसी गोकशों की नकेल, सात के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार