अयोध्या कोतवाली में पिस्टल चेक करते समय चली गोली, होमगार्ड व वकील घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली में असलहा चेक करते समय गोली चल जाने से एक होमगार्ड और वकील घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से एक हेडकांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने जिला अस्पताल में घायलों का …

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली में असलहा चेक करते समय गोली चल जाने से एक होमगार्ड और वकील घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से एक हेडकांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने जिला अस्पताल में घायलों का हाल भी जाना, जहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत स्थित बताई है।

अयोध्या कोतवाली के माल खाने में चार्ज स्थानांतरण के दौरान गोली चलने का मामला सामने आया है। दीवान के ट्रांसफर के बाद दूसरे दीवान को चार्ज दिया जा रहा था। इस दौरान पिस्टल चेक करते समय गोली चल गई। गोली वकील बदरुदुजा निवासी शाहजहांपुर के कमर को छूते हुए होमगार्ड सुरेंद्र प्रताप सिंह निवासी खंडासा कान के पास से गुजर गई।

दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वकील बदरुदुजा किसी केस की पैरवी करने कोतवाली में पहुंचे थे। इधर, मामले की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रशांत वर्मा ने लापरवाह हेड कांस्टेबल रमापति राम को सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: गोद भराई रस्म के दौरान चोरी हुए लाखों के गहने, नगर कोतवाली के पास हुई वारदात

संबंधित समाचार