महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 4,329 मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है जिससे यह महाराष्ट्र के बाद दूसरा ऐसा राज्य बन गया है जहां संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख से अधिक है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में …

नई दिल्ली। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 4,329 मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है जिससे यह महाराष्ट्र के बाद दूसरा ऐसा राज्य बन गया है जहां संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख से अधिक है।

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 1,92,990 तथा मृतकों की संख्या 8376 और बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 8376 है। वहीं दूसरे नंबर पर तमिलनाडु में आज संक्रमितो की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई यहां अब संक्रमितों की संख्या 1,02,721 हो गयी है तथा 1358 लोगों की मौत हो चुकी है।

संबंधित समाचार