अयोध्या: फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस के एसी कोच में बेडरोल की सुविधा शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कोरोना काल से ट्रेनों में बेडरोल की ठप व्यवस्था को एक बार फिर से बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 14205 फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस के तृतीय श्रेणी (इकोनामी) वातानुकूलित कोचों में बेडरोल की सुविधा मंगलवार से शुरू कर दी गई। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने यात्री सुविधाओं …

अयोध्या। कोरोना काल से ट्रेनों में बेडरोल की ठप व्यवस्था को एक बार फिर से बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 14205 फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस के तृतीय श्रेणी (इकोनामी) वातानुकूलित कोचों में बेडरोल की सुविधा मंगलवार से शुरू कर दी गई।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने यात्री सुविधाओं को देखते हुए लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस व फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोचों में बेडरोल की आपूर्ति को हरी झंडी दी है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के अनुसार यह भी निर्णय लिया गया है कि वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी कोच में लिनेन रखने के लिए स्थान की कमी होने के कारण बर्थ संख्या 81, 82 और 83 का उपयोग किया जायेगा।

अब जिन यात्रियों को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी कोच में बर्थ संख्या 81, 82 और 83 को आरक्षित किया जा चुका है, उन्हें क्षेत्रीय रेलवे द्वारा हेडक्वार्टर कोटा के अंतर्गत उपलब्ध बर्थों के माध्यम से ऐसे यात्रियों को समायोजित किया जायेगा, जिसकी सूचना चार्ट बनने के उपरांत सम्बन्धित यात्रियों को एसएमएस अलर्ट द्वारा दी जायेगी। भविष्य में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी कोच के बर्थ संख्या 81, 82और 83 का आरक्षण नहीं किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-रामनगर: तस्करों ने रात के अंधेरे में काट डाले चंदन के दो पेड़

संबंधित समाचार